उत्तराखंड

भूकंप के झटके से डोला बागेश्वर, भागे लोग; रिक्टर पैमाने पर 3.6 तीव्रता

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Nov 09, 2025 11:42 1 views 0 Comments
भूकंप के झटके से डोला बागेश्वर, भागे लोग; रिक्टर पैमाने पर 3.6 तीव्रता

उत्‍तराखंड के बागेश्‍वर जिले में रविवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में कुछ देर के लिए दहशत फैल गई। भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई है...

उत्‍तराखंड के बागेश्‍वर जिले में रविवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में कुछ देर के लिए दहशत फैल गई। भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई है। हालांकि, कहीं से भी किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

जिला आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 2:40 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र बागेश्वर ही था। इसका अक्षांश 30.02 उत्तर, देशांतर 79.95 पूर्व तथा गहराई 10 किलोमीटर दर्ज की गई। झटकों के समय लोग अधिकांशतः खेतों में काम कर रहे थे, जबकि रविवार होने के कारण कई लोग घर की छतों पर धूप सेक रहे थे।

अचानक धरती डोलने से लोग कुछ क्षणों के लिए भयभीत होकर खुले स्थानों की ओर भागे। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि भूकंप का केंद्र बागेश्वर में ही था, लेकिन अब तक किसी भी प्रकार के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि भूकंप के झटकों से घबराएं नहीं, बल्कि सतर्क और सजग रहें।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment