उत्तराखंड सीएम धामी युवा छात्रों संग विशेष संवाद कार्यक्रम में 12वीं की छात्रा शायरा भावुक, बताया कि मांगी गई रिश्वत, नहीं खेल पाई इंटरनेशनल टूर्नामेंट
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Aug 13, 2026 19:13
•
1 views
•
0 Comments
बीते 10 अगस्त को उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में युवा छात्रों के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम 'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन' रखा था। कार्यक्रम में बच्चों ने सीएम धामी के सामने खुलकर बात की। किसी ने एक दिन का सीएम बनकर राज्य में क्या-क्या बदलाव लाएंगे, इस पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम में 12वीं की छात्रा शायरा जब अपनी बात रखने सीएम धामी के सामने खड़ी हुई तो वह अपने आंसू नहीं रोक पाई। शायरा ने आगे बताया कि वह इंटरनेशनल टूर्नामेंट के लिए चुनी गई, लेकिन उसे खेल न पाने का मलाल है। इस दौरान वो भावुक हो गई और बताया कि उससे इंटरनेशनल टूर्नामेंट खेलने के लिए 1.5 लाख रुपए रिश्वत मांगी गई थी। इस पूरे घटनाक्रम को धामी ने गंभीरता से लिया।
सीएम धामी ने जब महसूस किया कि छात्रा भावुक हो गई है और न खेल पाने से वो दुखी है तो धामी ने उन्हें सांत्वना दी और अधिकारियों को उनके स्कूल के बारे में जानकारी जुटाने और मामले की जांच करने का निर्देश दिया। हालांकि इस पूरे मामले ने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। कांग्रेस पार्टी ने बच्ची के इस वीडियो को शेयर करते हुए भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और दावा किया कि राष्ट्रीय स्तर पर जीतने के बावजूद छात्र को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने से रोका गया था। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बाद में सरकार, मुख्यमंत्री और भाजपा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया था। हालांकि, शायरा ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में स्पष्ट रूप से नहीं बताया कि उससे रिश्वत किस व्यक्ति ने मांगी। बाद में शायरा ने एक और वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री के सामने अपना पक्ष रखने में असमर्थ रही थीं। शायरा ने कहा कि उसने इस अवसर के बारे में अपने स्कूल या किसी और को सूचित नहीं किया था और इसलिए वह बाकी रकम और रोमानिया में होने वाले इंटरनेशनल ताइक्वांडो टूर्नामेंट की यात्रा की व्यवस्था करने में असमर्थ थी।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!