काशीपुर में डंपर ने मारी रेलवे लाइन को टक्कर, घंटों थमी पैसेंजर ट्रेन
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Nov 03, 2025 00:50
•
1 views
•
0 Comments
उधम सिंह नगर के काशीपुर में रविवार को एक बड़ा हादसा हुआ। काशीपुर-बरेली पैसेंजर ट्रेन (55302) करीब दो घंटे से अधिक समय तक हेमपुर स्माइल हॉल्ट पर खड़ी...
उधम सिंह नगर के काशीपुर में रविवार को एक बड़ा हादसा हुआ। काशीपुर-बरेली पैसेंजर ट्रेन (55302) करीब दो घंटे से अधिक समय तक हेमपुर स्माइल हॉल्ट पर खड़ी रही। ट्रेन में बिजली की सप्लाई बंद होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान रेलवे फाटक पर भी वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया।
घटना आईजीएल फैक्ट्री के पास हुई, जब एक डंपर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए रेलवे की ओवरहेड (OHE) लाइन को टक्कर मार दी। इससे लाइन क्षतिग्रस्त हो गई और पूरे ट्रैक की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।
गेट संख्या 37 पर तैनात गेटमैन भूपेंद्र सिंह राणा ने बताया कि वह रोजाना की तरह ड्यूटी पर थे। दोपहर करीब 12 बजे जब ट्रेन के लिए गेट बंद कर रहे थे, तभी डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। गेटमैन ने घटना की वीडियोग्राफी कर उसे सबूत के रूप में रेलवे पुलिस को सौंप दिया है।
ट्रेन रुकने से यात्रियों को भारी परेशानी हुई। कई यात्री पैदल चलते हुए स्टेशन तक पहुंचे, जबकि कुछ ने टैक्सी या निजी वाहनों से अपनी यात्रा पूरी की। महिला यात्रियों को भी खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेलवे कर्मियों ने ओएचई लाइन को दुरुस्त किया, जिसके बाद ट्रेन को दोबारा रवाना किया गया। फाटक खुलने के बाद सड़क पर लगे कई किलोमीटर लंबे जाम को भी धीरे-धीरे हटाया गया। रेलवे पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!