हल्द्वानी के ऊंचापुल अतिक्रमण पर DM का चला चाबुक, अतिक्रमण तोड़े गए
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Mar 06, 2026 10:42
•
1 views
•
0 Comments
हल्द्वानी शहर में एक बार फिर से सड़क चौड़ीकरण तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज प्रशासन और नगर निगम द्वारा ऊंचापुल चौराहे के पास दो बड़ी बड़ी बिल्डिंग जो सड...
हल्द्वानी शहर में एक बार फिर से सड़क चौड़ीकरण तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज प्रशासन और नगर निगम द्वारा ऊंचापुल चौराहे के पास दो बड़ी बड़ी बिल्डिंग जो सड़क चौड़ीकरण में आ रहे थे, उन्हें तोड़ने की कार्रवाई की गई है। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग और नगर निगम की टीम द्वारा ऊंचापुल चौराहे पर दो अवैध बिल्डिंग जिनके द्वारा सरकारी जमीन पर मकान बना दिया गया था, जिसे आज तोड़े जाने की कार्रवाई की गई है।
दोनों मकान काफी बड़े हैं, इसीलिए कार्रवाई कई दिन तक चलेगी, इसके बाद ऊंचापुल चौराहे पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा, साथ ही स्थानीय लोगों को जाम से निजात मिलेगी। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया शहर में कई जगह पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है, लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि अपने अतिक्रमण को खुद हटा ले, नहीं तो प्रशासन सख्ती से कार्रवाई करेगा, जरूरत पड़ी तो बलपूर्वक भी अतिक्रमण को हटाया जाएगा।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!