उत्तराखंड

Dehradun: विदेशी छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश करने वाला छात्र गिरफ्तार, नामी विवि में पढ़ते हैं दोनों

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Nov 21, 2024 00:58 1 views 0 Comments
Dehradun: विदेशी छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश करने वाला छात्र गिरफ्तार, नामी विवि में पढ़ते हैं दोनों

देहरादून में एक विदेशी छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी विदेशी छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने विदेशी छात्रा को एक पार्टी के...

देहरादून में एक विदेशी छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी विदेशी छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने विदेशी छात्रा को एक पार्टी के सहारे कमरे पर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की थी। वहीं, पुलिस ने विदेशी युवक को बिना सूचना दिए फ्लैट में रखने वाले मकान मालिक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता और आरोपी छात्र दोनों दून के एक निजी विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि एक छात्रा ने विदेशी छात्रा पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया था। इस मामले में दिल्ली में मुकदमा दर्ज किया गया था। वहां से 15 नवंबर को क्लेमेंटटाउन थाने को जीरो एफआईआर मिली। दून में एफआईआर पहुंची तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की। इस दौरान पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कराए। एसएसपी ने बताया कि पीड़िता मोहब्बेवाला में अपने दोस्त के किराए के फ्लैट में एक पार्टी में गई थी।

जांच में पता चला है कि 29 अक्तूबर को आरोपी विदेशी छात्र ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। पुलिस ने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। जांच के दौरान पता चला कि पीड़िता ने चंडीगढ़ में होने वाले धार्मिक आयोजन में जाने के लिए घटना से पहले ही 15 दिन के अवकाश के लिए प्रार्थना पत्र दिया था।

घटना के बाद पीड़िता आयोजन में शामिल होने चंडीगढ़ भी गई थी। बुधवार को पुलिस ने आरोपी विदेशी छात्र मूसा उर्फ मुसी लड्डू जेम्स निवासी जुबा, दक्षिण सूडान को क्लेमेंटटाउन से गिरफ्तार कर लिया। जहां से न्यायालय में पेश कर सुद्धोवाला जेल भेज दिया गया।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment