देहरादून :(बड़ी खबर) समूह ग के 196 पदों पर आई भर्ती
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Sep 26, 2024 11:02
•
1 views
•
0 Comments
उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा समूह ‘ग’ सीधी भर्ती के माध्यम से विभिन्न विभागों के तकनीकी संवर्ग के रिक्त पदों पर चयन हेतु विज्ञापन। विज्...
उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा समूह ‘ग’ सीधी भर्ती के माध्यम से विभिन्न विभागों के तकनीकी संवर्ग के रिक्त पदों पर चयन हेतु विज्ञापन।
विज्ञापन प्रकाशन की तिथि 25 सितंबर, 2024 है ,ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ करने की तिथि 28 सितबर, 2024, ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 18 अक्टूबर, 2024, ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन करने की तिथि/अवधि,21 अक्टूबर, 2024 से 24 अक्टूबर, 2024 तक, लिखित परीक्षा की अन्तिम तिथि,25 नवंबर, 2024
02.- उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा विभिन्न विभागों के समूह ‘ग’ के प्रारूपकार के रिक्त 140 पदों, टैक्नीशियन ग्रेड-2 (विद्युत) के रिक्त 21 पदों, टैक्नीशियन ग्रेड-2 (यांत्रिक) के रिक्त 09 पदों, नलकूप मिस्त्री के रिक्त 16 पदों, प्लम्बर के रिक्त 01 पद, मेंटिनेस सहायक के रिक्त 01 पद, इलैक्ट्रिशियन के रिक्त 01 पद, इस्ट्रूमेंट रिपेयर के रिक्त 03 पद, अनुरेखक / ट्रेसर के रिक्त 03 पदों तथा बेंतकला प्रशिक्षक के 01 रिक्त पद अर्थात कुल 196 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के माध्यम से चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमन्त्रित किए जाते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर दिनांक 18 अक्टूबर, 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
3. अभ्यर्थियों के चयन हेतु आयोग द्वारा वस्तुनिष्ठ प्रकार की Offline अथवा Online mode में प्रतियोगी परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। प्रतियोगी परीक्षा के संबंध में प्रथम पैरा में दी गई तिथि अनन्तिम है। परीक्षा की तिथि की संशोधित सूचना यथा समय पृथक से आयोग की वेबसाइट, दैनिक समाचार पत्रों में प्रेस विज्ञप्ति तथा अभ्यर्थियों को उनके द्वारा ऑनलाइन आवेदन-पत्र में दिये गये Mobile Phone Number पर S.M.S. तथा E-Mail द्वारा भी उपलब्ध करायी जाएगी।
अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग द्वारा डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र निर्गत नहीं किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को महत्वपूर्ण सूचनाएं भी आयोग की वेबसाइट, E-Mail या S.M.S. से ही मिलेंगी। इसलिए अभ्यर्थी आवेदन पत्र में स्वयं का सही Phone/Mobile Number व E-Mail भरें। आयोग द्वारा सभी सूचनाएं आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएंगी। अतः आवश्यक है, कि अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया के संबंध में जानकारी यथा परीक्षा कार्यक्रम, प्रवेश पत्र जारी करना इत्यादि के लिए आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in को समय-समय पर देखते रहें।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!