उत्तराखंड

देहरादून में 27 लाख रुपये बयाना लेकर नहीं की रजिस्ट्री, कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने दो के खिलाफ विरुद्ध दर्ज किया केस

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Nov 08, 2025 15:13 1 views 0 Comments
देहरादून में 27 लाख रुपये बयाना लेकर नहीं की रजिस्ट्री, कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने दो के खिलाफ विरुद्ध दर्ज किया केस

देहरादून में जमीन दिलाने के नाम पर आरोपितों ने एक व्यक्ति से 27 लाख रुपये हड़प लिए। रकम लेने के बाद भी उन्होंने रजिस्ट्री नहीं कराई। इस मामले में राय...

देहरादून में जमीन दिलाने के नाम पर आरोपितों ने एक व्यक्ति से 27 लाख रुपये हड़प लिए। रकम लेने के बाद भी उन्होंने रजिस्ट्री नहीं कराई। इस मामले में रायपुर थाना पुलिस ने दो आरेपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में अमन चढ्ढा निवासी सेक्टर-74 ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) ने बताया कि अल्लाकाफी निवासी शास्त्रीनगर, मेरठ व ताजहुसैन ने उन्हें मौजा अधोईवाला में एक जमीन दिखाई। जमीन पसंद आने पर सौदा 28 मार्च 2022 को 93.80 लाख रुपये में तय हो गया।

विक्रय अनुबंध के समय आरोपितों ने उनसे 27 लाख रुपये बयाने के तौर पर ले लिए। बताया कि अनुबंध की शर्तों के अनुसार भूमि का विक्रय पत्र अपने नाम पर तय समय सीमा में कराने के लिए अल्लाकाफी के मुख्तारेआम ताजहुसैन, बाबर को कई बार कहा, लेकिन वह हर बार बहाना बनाकर टालमटोल करता रहा। आरोपितों ने तय समय में रजिस्ट्री नहीं कराई। यही नहीं आरोपित समय सीमा आगे बढ़ाने के लिए न तो सब रजिस्ट्रार कार्यालय में आए और न ही रकम लौटाई।

शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उससे इस विषय में बात करने का प्रयास किया तो वह बात करने को तैयार नहीं हुए और धमकी दी कि यदि जमीन या रकम मांगने की कोशिश की तो जान से मार देंगे।

इस मामले में उन्होंने 15 अप्रैल 2025 को रायपुर थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने रिसिविंग देकर आश्वासन दिलाया कि कार्रवाई होगी, लेकिन अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। आखिरकार उन्हें कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। कोर्ट के आदेश पर रायपुर थाना पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment