उत्तराखंड

रील बनाने का खुमार: हाथ बांधकर नहर में लगाई छलांग...किए ऐसे खतरनाक स्टंट, एक पांचवीं तो दूसरा आठवीं पास

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Oct 17, 2024 05:45 1 views 0 Comments
रील बनाने का खुमार: हाथ बांधकर नहर में लगाई छलांग...किए ऐसे खतरनाक स्टंट, एक पांचवीं तो दूसरा आठवीं पास

सोशल मीडिया पर फाॅलोवर बढ़ाने और चर्चित होने की चाह में युवा पीढ़ी खतरनाक स्टंट करने से भी गुरेज नहीं कर रही है। ऐसा ही एक मामला कलियर में सामने आया...

सोशल मीडिया पर फाॅलोवर बढ़ाने और चर्चित होने की चाह में युवा पीढ़ी खतरनाक स्टंट करने से भी गुरेज नहीं कर रही है। ऐसा ही एक मामला कलियर में सामने आया है। दो युवकों ने फॉलोवर बढ़ाने के लिए दोनों हाथ बांधकर गंगनहर में छलांग लगाने वाले कई वीडियो बनाए और उन्हें अपलोड कर दिया।

वीडियो पुलिस तक पहुंचे तो दोनों को हिरासत में लिया गया। पुलिस के हत्थे चढ़ते ही दोनों युवक हाथ जोड़कर गलती नहीं दोहराने और माफी मांगने लगे। सोशल मीडिया पर कई वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहे थे जिसमें दो युवक पुल पर खड़े होकर दोनों हाथों को बांधकर गंगनहर में छलांग लगाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो पुलिस के पास पहुंची तो एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर कलियर पुलिस ने वीडियो में नजर आ रहे युवकों की पहचान की।

इसके बाद पुलिस ने बुधवार को दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया और जमकर फटकार लगाई। इस पर दोनों युवक थाने में हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे। इस पर पुलिस ने दोनों का चालान करते हुए भविष्य में दोबारा ऐसी गलती करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment