उत्तराखंड में कांग्रेस का संगठन सृजन कार्यक्रम संपन्न, जल्द घोषित होंगे 27 जिलाध्यक्ष
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Oct 26, 2025 04:08
•
1 views
•
0 Comments
उत्तराखंड कांग्रेस का संगठन सृजन कार्यक्रम अब समाप्त हो गया है। ऐसे में पार्टी के 27 सांगठनिक जिलों के अध्यक्षों की घोषणा अब जल्द ही की जाएगी। माना ज...
उत्तराखंड कांग्रेस का संगठन सृजन कार्यक्रम अब समाप्त हो गया है। ऐसे में पार्टी के 27 सांगठनिक जिलों के अध्यक्षों की घोषणा अब जल्द ही की जाएगी। माना जा रहा है कि एक-दो दिनों के भीतर जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी कर दी जाएगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने बताया कि त्योहारों के कारण संगठनात्मक फैसलों में थोड़ी देरी हुई, लेकिन अब सभी निर्णय शीघ्र ही लिए जाएंगे। माहरा ने कहा कि नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के बाद पार्टी को बूथ स्तर तक और मजबूती प्रदान की जाएगी।
सूत्रों के अनुसार, कई जिलों में सर्वसम्मति से नाम तय कर लिए गए हैं, जबकि कुछ जिलों में पैनल पर अंतिम चर्चा चल रही है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!