स्मार्ट मीटर के विरोध में उतरी कांग्रेस, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Nov 22, 2024 04:29
•
1 views
•
0 Comments
कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने स्मार्ट मीटर पर सरकार को घेरा है, सुमित हृदयेश ने सरकार पर स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता के उत्पीड़न किए जाने का आरोप ल...
कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने स्मार्ट मीटर पर सरकार को घेरा है, सुमित हृदयेश ने सरकार पर स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता के उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया, उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी भी कीमत पर स्मार्ट मीटर लगने नहीं देगी, इस प्रदेश में वैसे ही पर्यटन व्यवसाय से लेकर आम व्यक्ति रोजगार तथा अन्य विषयों को लेकर परेशान है, ऐसे में स्मार्ट मीटर में पहले रिचार्ज करें या अपने बच्चों की फीस भरें, उन्होंने कहा कि प्रीपेड मीटर लगाकर उत्तराखंड की जनता पर एक और बोझ डाला जा रहा है।
विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रीपेड मीटर किसी भी हालत पर लगने नहीं देगी, pइसके लिए कांग्रेस पार्टी बड़ा आंदोलन करने जा रही है और आंदोलन के माध्यम से प्रीपेड मीटर नहीं लगाने के लिए सरकार को जगाया जाएगा, केदारनाथ उपचुनाव पर हल्द्वानी विधायक ने कहा कि केदारनाथ उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी जीतने जा रहा है, उन्होंने बताया कि जिन स्थानीय मुद्दों को लेकर केदारनाथ का चुनाव हुआ है, उसमें केदारनाथ की जनता का आशीर्वाद कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को मिल रहा है और कांग्रेस भारी अंतर से इस उपचुनाव को जीतेगी।
उन्होंने आरोप लगाया कि जिस दिन दिवंगत शैलारानी का अंतिम संस्कार चल रहा था, उस दिन भारतीय जनता पार्टी के लोग केदारशीला में शिला की स्थापना कर रहे थे, इससे साफ जाहिर होता है कि भारतीय जनता पार्टी अपने लोगों के लिए कितनी संवेदनशील है, चारधाम यात्रा में जिस तरह से अव्यवस्था हुई है, इन सभी मुद्दों को लेकर चुनाव में कांग्रेस गई थी और 23 नवंबर को निश्चित ही कांग्रेस के प्रत्याशी को जीत हासिल होगी।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!