कुट्टू आटे की कंपलीट क्राइम कुंडली! तीन आरोपी अरेस्ट, यूपी से जुड़ा कनेक्शन
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Apr 01, 2025 02:16
•
1 views
•
0 Comments
मिलावटी कुट्टू का आटा बेचने वाले 30 दुकानों से खाद्य विभाग में आटा जब्त कर नष्ट कर किया, इन 30 दुकानों को अलग-अलग बड़े दुकानदारों ने कुट्टू का आटा बे...
मिलावटी कुट्टू का आटा बेचने वाले 30 दुकानों से खाद्य विभाग में आटा जब्त कर नष्ट कर किया, इन 30 दुकानों को अलग-अलग बड़े दुकानदारों ने कुट्टू का आटा बेचा था, साथ ही थाना बंसत विहार पुलिस ने मिलावट आटे की सप्लाई करने वाले तीन दुकानदारों को गिरफ्तार किया, वहीं कुट्टू बेचने वाले कुछ दुकानदारों के परिजन भी कुट्टू के आटे का पकवान बनाकर खाने से बीमार हुए हैं।
बता दें कि जिले के अलग-अलग स्थानों से लोगों के एक साथ अचानक बीमार होने और अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती होने की सूचना पर देहरादून प्रशासन ने बीमार व्यक्तियों से मुलाकात कर उनसे जानकारी ली, सभी व्यक्तियों ने कुट्टू के आटे का सेवन करने से तबीयत खराब होना बताया, सीएम धामी ने भी अस्पताल पहुंचकर लोगों से हालचाल लेते हुए घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के लिए सख्त कार्रवाई के पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए।
बीमार सभी लोगों ने अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग दुकानों से कुट्टू का आटा खरीदा जाना बताया गया, जिस पर पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा संबंधित दुकान स्वामियों समेत कुट्टू का आटे के संबंध में जानकारी जुटाई, जानकारी मिली कि सभी दुकान स्वामियों को सहारनपुर में विकास गोयल की चक्की में पीसा गया कुट्टू का आटा सप्लाई हुआ, साथ ही आटे का देहरादून में मुख्य सप्लायर की जानकारी दी गई।
घटना के संबंध में खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से मनीष सिंह द्वारा थाना बसंत विहार में दी गई तहरीर के आधार पर शीशपाल चौहान (लक्ष्मी ट्रेडिंग, संगम विहार भोजावाला रोड, विकासनगर), विकास गोयल (चक्की मालिक जामा मस्जिद के पास, कोतवाली शहर सहारनपुर) और मैसर्स गोविन्द सहाय शंकर लाल, बसंत विहार देहरादून के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया है कि आटा खरीदने वाले दुकान स्वामियों से पूछताछ में उनके द्वारा मिलावटी आटा होने की जानकारी न होना और उनमें से कुछ विक्रेताओं के परिजनों का भी आटे के सेवन के बाद स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी मिली, सभी दुकान स्वामियों द्वारा अनजाने में मिलावटी आटा बेचने के संबंध में उनसे विस्तृत पूछताछ करते हुए उनकी गवाही ली गई, साथ ही फरार आरोपी विकास गोयल निवासी सहारनपुर की तलाश जारी है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!