सीएम धामी का सख्त संदेश चारधाम यात्रा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Apr 24, 2026 01:21
•
1 views
•
0 Comments
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर भ्रामक और फर्जी वीडियो फैलाने वालों पर अब सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है। पुलिस ने ऐसे ही एक मामले में एफआईआर दर्ज क...
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर भ्रामक और फर्जी वीडियो फैलाने वालों पर अब सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है। पुलिस ने ऐसे ही एक मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।दरअसल सोशल मीडिया पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा चारधाम यात्रा को लेकर भ्रामक और तथ्यहीन वीडियो प्रसारित किए जा रहे थे…जिससे श्रद्धालुओं में भ्रम फैलाने और राज्य की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही थी। रुद्रप्रयाग जिले में मॉनिटरिंग के दौरान एक वीडियो सामने आया, जिसमें केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं को दर्शन से वंचित किए जाने की गलत जानकारी दी जा रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना सोनप्रयाग में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
पुलिस के अनुसार ऐसे 4 से 5 और संदिग्ध वीडियो भी चिन्हित किए गए हैं, जिनकी जांच जारी है। जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाते हुए साफ कहा है कि चारधाम यात्रा की आस्था और गरिमा के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।सरकार ने स्पष्ट किया है कि चारधाम यात्रा पूरी तरह सुव्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संचालित हो रही है। श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन के लिए हर स्तर पर व्यवस्थाएं मजबूत की गई हैं। साथ ही प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें और किसी भी अपुष्ट या भ्रामक सामग्री को साझा करने से बचें।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!