उत्तराखंड

सीएम धामी ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण, राहत शिविर में पीड़ितों के छलके आंसू

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Aug 24, 2025 15:36 1 views 0 Comments
सीएम धामी ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण, राहत शिविर में पीड़ितों के छलके आंसू

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को थराली आपदा प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय और हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान वह आपदा राहत केंद्र कुलसारी में आपदा...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को थराली आपदा प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय और हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान वह आपदा राहत केंद्र कुलसारी में आपदा प्रभावितों से मिले। साथ ही अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को सुचारू करने के लिए निर्देश दिए। इस दौरान लोग भावुक नजर आए।

सीएम को देख उनकी आंखें भर आई। सीएम कहा कि सरकार हर मुश्किल घड़ी में आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है। सभी प्रभावितों की हर संभव मदद की जाएगी। इस अवसर पर सीएम ने आपदा से प्रभावित सात लोगों को राहत राशि के चेक वितरित किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आपदा ने कई परिवारों को अपार दुख दिया है। हम उनकी पीड़ा को समझते हैं। कहा कि युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य संचालित किए जा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों को हर समय अलर्ट मोड पर राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। 

मुख्यमंत्री ने थराली क्षेत्र में हुई प्राकृतिक आपदा के बाद चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और जिला प्रशासन द्वारा संचालित राहत कार्यों की सराहना भी की। सीएम ने आपदा में पूर्णतः क्षतिग्रस्त मकानों एवं मृतकों के परिजनों को रूपये 5-5 लाख की तत्काल सहायता राशि चेक प्रदान करने के साथ ही, बेघर हुए लोगों के पुनर्वास की उचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।

सीएम ने कहा कि आपदा में राहत एवं बचाव कार्य तेजी हो रहा है। घायलों का उपचार घर में टीमें कर रही है। जबकि कुछ घायलों को हेली से रेसक्यू कर एम्स भेज दिया गया है। सभी व्यवस्थाओं को जल्द सुचारू किया जाएगा। 

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment