उत्तराखंड

बाजपुर में ई रिक्शा पलटने से कक्षा 2 के छात्र की मौत, 4 बच्चे घायल

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Mar 13, 2026 06:07 1 views 0 Comments
बाजपुर में ई रिक्शा पलटने से कक्षा 2 के छात्र की मौत, 4 बच्चे घायल

बाजपुर में नेशनल हाईवे-74 पर एक सड़क हादसे में कक्षा दो के छात्र की मौत हो गई, जबकि चार अन्य बच्चे घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब एकेडमी स्कूल के छात...

बाजपुर में नेशनल हाईवे-74 पर एक सड़क हादसे में कक्षा दो के छात्र की मौत हो गई, जबकि चार अन्य बच्चे घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब एकेडमी स्कूल के छात्र ई-रिक्शा से स्कूल से घर लौट रहे थे। मौके पर श्रीगुरु नानकदेव एकेडमी रामनगर में । परीक्षा के बाद पांच बच्चों को लेकर | ई-रिक्शा चालक शांति कॉलोनी । धनसारा घर छोड़ने जा रहा था। बताया जाता है कि इसी बीच केलाखेड़ा थाना क्षेत्रांतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-74 पर एक होटल के सामने ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर । हाईवे किनारे गहरे गड्ढे में पलट । गया। हादसे में ई-रिक्शा में सवार 110 वर्षीय रवि पुत्र रंजीत, 12 । वर्षीय कपिल उर्फ डुग्गू पुत्र राजेंद्र, 10 वर्षीय समर पुत्र गोविंद सिंह, 12 वर्षीय सपना पुत्री रंजीत व 10 वर्षीय खुशी पुत्री महेश सरकार गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिन्हें आसपास के लोगों व राहगीरों की मदद से सरकारी अस्पताल बाजपुर पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों हालत गंभीर होने पर रवि और समर को डा. सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया, जबकि अन्य बच्चों को हल्की चोटें होने के चलते प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल रवि ने अस्पताल पहुंचने से पहले की दम तोड़ दिया, जबकि समर का। उपचार चल रहा है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की जानकारी के बाद केलाखेड़ा थाने में तैनात कोतवाल धर्मवीर सोलंकी, एसएसआई विनोद सिंह फर्त्याल, एसआई हरीश महर मय फोर्स के घटना स्थल व सरकारी अस्पताल पहुंचे और आवश्यक जानकारी हासिल की। पुलिस के अनुसार घटना के बाद मौके से फरार हुए आरोपी ई-रिक्शा चालक की तलाश की जा रही है। हादसे की जानकारी से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment