देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एलान 10 वीं और 12 वीं में पढ़ रहे छात्रों को डीबीटी के जरिए मिलेगा टैबलेट का पैसा

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Sep 19, 2026 06:13 138 views 0 Comments
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एलान 10 वीं और 12 वीं में पढ़ रहे छात्रों को डीबीटी के जरिए मिलेगा टैबलेट का पैसा

उत्तराखंड के 10 वीं और 12 वीं में पढ़ रहे सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अहम घोषणा की है। सीएम ने कहा है कि छात्रों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिए टैबलेट खरीदने के लिए पैसे दिए जाएंगे। धामी ने ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ अभियान के तहत चयनित 140 छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद के दौरान यह घोषणा की। इस दौरान धामी ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा प्रणाली को भविष्य की जरूरत के हिसाब से बदल रही है और छात्रों को तकनीक से जोड़ने के लिए कोशिशें की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर जानकारी दी कि ‘छात्र-छात्राओं की मांग के अनुरूप राजकीय विद्यालयों में पढ़ाई कर रहे कक्षा 10 वीं और 12 वीं के विद्यार्थियों को टैब खरीदने के लिए डीबीटी के माध्यम से धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि तकनीक और ज्ञान अर्जित करने के नए अवसर हमारे युवाओं तक और अधिक सहजता से पहुंच सकें। युवाओं की नई सोच, बड़े सपने और आत्मविश्वास ही नए और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत हैं।

संवाद के दौरान धामी ने छात्रों के विचारों, सुझावों और उत्तराखंड के भविष्य को लेकर उनके विजन को जाना। उन्होंने कहा 'ये पर्यटन, पर्यावरण, आपदा प्रबंधन, स्थानीय योजना और पलायन जैसे मुद्दों पर इतनी गहराई से सोच रहे हैं। यहां तक इन्हें दुनियभार में हो रही अलग-अलग घटनाओं की भी अच्छी समझ है। कुछ ने 'नॉलेज बैंक' बनाने का सुझाव दिया जिससे मैं सहमत हूं। कार्यक्रम के दौरान ‘कैसा हो मेरे सपनों का उत्तराखंड’ विषय पर प्रदेशभर के स्टूडेंट्स से मिले 2,67,744 विचारों में से सबसे बेस्ट सुझाव देने वाले स्टूडेंट्स का चयन किया गया। स्टूडेंट्स ने ऑनलाइन पोर्टल के जरिए उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य को लेकर अनेक बहुमूल्य सुझाव पहुंचाया है। धामी के निर्देश पर शुरू किए गए इस अभियान में राज्य के करीब तीन लाख कक्षा 11वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स को जोड़ा गया है। अभियान के अंतिम चरण में चयनित विद्यार्थियों को सीएम के साथ सीधे संवाद का अवसर मिला।

आपको बता दें कि सबसे बेस्ट सुझाव देने वाले स्टूडेंट्स को 12 वीं कक्षा के बाद उनके करियर की तैयारी और कोचिंग के लिए दो लाख रुपये तक की स्कॉलरशिप दी जाएगी। कार्यक्रम में अपने भाषण के दौरान सीएम ने बच्चों को ‘इन-जी’ बताया। उन्होंने कहा ‘हमारे ये जो बच्चे हैं इनको क्या बोलते हैं? जेन-जी? मैं आप लोगों को इन-जी कहता हूं यानी इंडियन जनरेशन। मेरे यहां (परिवार) भी एक जेन-जी है और एक अल्फा है इसलिए मैं आप लोगों से बहुत जुड़ा हुआ हूं।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment