मुख्यमंत्री धामी ने पीएम मोदी के 12 साल पूरे होने पर कांग्रेस पर साधा निशाना, मोदी सरकार ने तुष्टीकरण की जगह संतुष्टीकरण की नीति अपनाई
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jun 12, 2026 17:34
•
1 views
•
0 Comments
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर हमला बोला। शु...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर हमला बोला। शुक्रवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने राजनीति की मूल अवधारणा को बदलते हुए तुष्टीकरण की जगह संतुष्टी करण की नीति अपनाई है। कांग्रेस की राजनीति जहां वोट बैंक तक सीमित रही, वहीं मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र पर काम कर रही है। धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकार्ड बनाने के साथ भारत को विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ाया है।
आरोप लगाया कि कांग्रेस दशकों तक गरीबी हटाने के नारे देती रही, लेकिन गरीबों के जीवन में बदलाव नहीं ला सकी। मोदी सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का काम किया, जिसकी दुनिया भर में सराहना हो रही है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हालिया उत्तराखंड दौरे पर कटाक्ष करते हुए धामी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के लिए उत्तराखंड चुनावी पर्यटन का केंद्र रहा है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा में मौसम खराब था तो पौड़ी और देहरादून में कार्यक्रम किए जा सकते थे, लेकिन राहुल गांधी वापस लौट गए। इससे कांग्रेस की उत्तराखंड के प्रति गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!