निर्माणाधीन भवन में छत्तीसगढ़ के दंपती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, छत में लगे पाइप में लटके मिले शव
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Apr 20, 2025 13:22
•
1 views
•
0 Comments
देहरादून के ग्राफिक एरा अस्पताल के पास निर्माणाधीन भवन के मजदूर आवास में एक दंपती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची...
देहरादून के ग्राफिक एरा अस्पताल के पास निर्माणाधीन भवन के मजदूर आवास में एक दंपती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को मोर्चरी भिजवाया।
पुलिस के अनुसार, भास्कर लाल(28)पुत्र बाबूराम चंद्राकर निवासी ग्राम कुआ, तहसील सहसपुर लोहारा, थाना पिपरिया, जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़ निर्माणाधीन भवन में इलेक्ट्रिशियन का कार्य करता था। उसकी पत्नी जनिक गौड़ (26) भी उसके साथ ही रहती थी।
रविवार को सूचना मिली की दोनों ने मजदूर आवास की छत में लगे पाइप से लटककर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!