केदारनाथ मंदिर परिसर में पटाखे जलाकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने और वीडियो बनाने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Apr 28, 2026 15:10
•
1 views
•
0 Comments
केदारनाथ जैसे पवित्र धार्मिक स्थल पर इस प्रकार का कृत्य करने और उसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं और आस्थ...
केदारनाथ जैसे पवित्र धार्मिक स्थल पर इस प्रकार का कृत्य करने और उसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं और आस्था को ठेस पहुंची है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस स्तर से कोतवाली सोनप्रयाग में भारतीय न्याय संहिता की धारा 353 (3) का अभियोग पंजीकृत किया गया है।
प्रकरण में विवेचनात्मक कार्यवाही तथा अभियुक्तों की पहचान प्रचलित है। पुलिस ने इंटरनेट मीडिया यूजर्स से अपील की कि धामों की मर्यादा और पवित्रता बनाए रखें।
रुद्रप्रयाग। इंटरनेट मीडिया पर केदारनाथ में पटाखे जलाकर धाम की पवित्रता भंग करने एवं आस्था को ठेस पहुंचाने वाले मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी एक इंस्टाग्राम यूजर के विरुद्ध कोतवाली सोनप्रयाग में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने कहा कि मर्यादित आचरण न करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इंटरनेट मीडिया मानीटरिंग के दौरान ज्ञात हुआ कि सुमित के ब्लाग नामक इंस्टाग्राम आइडी चलाने वाले सुमित नामक युवक ने एक वीडियो प्रसारित किया है। इस वीडियो में वह केदारनाथ मंदिर परिसर के सामने अपने दोस्तों के साथ पटाखे जलाकर जन्मदिन का जश्न मनाता दिखाई दे रहा है। वीडियो में वह अपने एक साथी का जन्मदिन मनाने और पटाखे फोड़ने की पुष्टि कर रहा है।
केदारनाथ जैसे पवित्र धार्मिक स्थल पर इस प्रकार का कृत्य करने और उसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं और आस्था को ठेस पहुंची है।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस स्तर से कोतवाली सोनप्रयाग में भारतीय न्याय संहिता की धारा 353 (3) का अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रकरण में विवेचनात्मक कार्यवाही तथा अभियुक्तों की पहचान प्रचलित है। पुलिस ने इंटरनेट मीडिया यूजर्स से अपील की कि धामों की मर्यादा और पवित्रता बनाए रखें।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!