टिहरी में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, तीन गंभीर घायल
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jan 12, 2025 04:31
•
1 views
•
0 Comments
जनपद टिहरी क्षेत्रांतर्गत गूलर के पास एक बलीनो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सूचना मिलने पर एसडीआरएफ ट...
जनपद टिहरी क्षेत्रांतर्गत गूलर के पास एक बलीनो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सूचना मिलने पर एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला और हॉस्पिटल में भर्ती किया, जहां उनका उपचार चल रहा है, वहीं पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।
बीती रात जिला नियंत्रण कक्ष, टिहरी द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि गूलर के पास एक बलीनो कार (UP16EJ6275) गहरी खाई में गिर गई है, जिसके बाद एसडीआरएफ टीम एडिशनल उपनिरीक्षक गब्बर सिंह नेगी के नेतृत्व में टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई, टीम ने मौके पर पहुंचकर खाई में गिरे तीन घायल लोगों रेस्क्यू किया और तत्काल घायलों को एंबुलेंस द्वारा नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
बताया जा रहा है कि कार करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी, अंधेरा होने के कारण एसडीआरएफ टीम को रेस्क्यू करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा, हादसे में गौरव मिश्रा पुत्र रामानंद मिश्रा, निवासी नोएडा, शिवम कुमार पुत्र अवधेश शर्मा, निवासी उत्तर प्रदेश और हरदीप पुत्र सुशील, निवासी नोएडा गंभीर घायल हुए हैं, वहीं पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है, वहीं सभी लोग नोएडा से देवप्रयाग जा रहे थे।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!