दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे घुसी कार, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
May 15, 2025 02:45
•
1 views
•
0 Comments
दिल्ली-देहरादून हाईवे में मेरठ से करीब 110 किमी. दूर मंडावली गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर-ट्राली के पीछे जाकर घुस गई। हादसे में कार सवार दो...
दिल्ली-देहरादून हाईवे में मेरठ से करीब 110 किमी. दूर मंडावली गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर-ट्राली के पीछे जाकर घुस गई। हादसे में कार सवार दोनों दोस्तों की मौत हो गई। दोनों दोस्त मंगलवार रात मेरठ से हरिद्वार के लिए निकले थे। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
उत्तर प्रदेश के मेरठ के शिवनगर मोदीपुरम थाना मवाना निवासी शुभम गोयल और हापुड़ निवासी हर्ष डागर कार में सवार होकर मंगलवार रात हरिद्वार के लिए निकले थे। आधी रात को जब वह ग्राम मंडावली के पास स्थित उजाला फैक्ट्री कट के पास पहुंचे तब सामने से जा रही एक ट्रैक्टर ट्राली में घुस गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद चीख पुकार सुनकर आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में सवार दोनों को बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस के माध्यम से रुड़की के सिविल अस्पताल भिजवाया। यहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!