देवप्रयाग में ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे के पास अनियंत्रित होकर नदी में समाई कार, सर्च ऑपरेशन जारी
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jun 02, 2026 06:38
•
1 views
•
0 Comments
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। देवप्रयाग के पास सैनिक होटल और पंत गांव के बीच, डंपिंग जोन के समीप एक...
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। देवप्रयाग के पास सैनिक होटल और पंत गांव के बीच, डंपिंग जोन के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरते हुए सीधे गंगा नदी में जा समाई। हादसा इतना भीषण था कि सड़क किनारे लगा मजबूत सुरक्षा पैराफिट भी वाहन की रफ्तार को रोक नहीं पाया और कार उसे पूरी तरह तोड़ते हुए सीधे नदी में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा बेहद जबरदस्त था। कार की रफ्तार तेज होने के कारण वह डंपिंग जोन के पास अचानक नियंत्रण खो बैठी और सीधे गंगा की तेज धाराओं में विलीन हो गई।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें तुरंत राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंच गईं। नदी का बहाव तेज होने के कारण रेस्क्यू टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन जल पुलिस के गोताखोर और एसडीआरएफ की टीमें लगातार नदी में कार और उसमें सवार लोगों की तलाश में जुटी हैं। फिलहाल कार में कितने लोग सवार थे और वे कहाँ के रहने वाले थे, इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस वाहन के नंबर और अन्य स्रोतों से जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!