उत्तराखंड

हल्द्वानी में कार और ट्रक की टक्कर, स्टोरेज टैंक फटने से भीषण आग, बाल-बाल बचे सवार

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Mar 12, 2026 06:49 1 views 0 Comments
हल्द्वानी में कार और ट्रक की टक्कर, स्टोरेज टैंक फटने से भीषण आग, बाल-बाल बचे सवार

हल्द्वानी में रामपुर रोड स्थित गन्ना सेंटर के पास बुधवार देर रात एक कार और ट्रक की जोरदार टक्कर के बाद ट्रक में भीषण आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफर...

हल्द्वानी में रामपुर रोड स्थित गन्ना सेंटर के पास बुधवार देर रात एक कार और ट्रक की जोरदार टक्कर के बाद ट्रक में भीषण आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए। हल्द्वानी के अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र में बुधवार रात रामपुर रोड में कार व ट्रक की टक्कर से आग लगने की सूचना मिली। सूचना प्राप्त होने के बाद मौके पर फायर कर्मी घटना स्थल पर पहुंचे। मौके पर फायर कर्मियों ने देखा कि एक ट्रक की फोर्ड टाइटेनियम कार से टक्कर हो गई थी, जिसके बाद ट्रक के स्टोरेज टैंक में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

फायर टीम ने तत्परता दिखाते हुए फोम टेंडर से होज पाइप और होज रील का प्रयोग कर आग पर काबू पाया और कुछ ही देर में आग को पूरी तरह बुझा दिया। हालांकि ट्रक का पीछे वाला हिस्सा पूरा जलकर खाक हो गया है। वहीं इससे पूर्व ट्रक व कार की टक्कर से कार में सवार चार लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आईं। टीपी नगर चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ने कहा कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, कार सवार व ट्रक चालक सुरक्षित हैं। फायर टीम में एलएफएम हरनाम सिंह, महेश जोशी, बलवंत सिंह, दिव्या डांगी आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment