देहरादून

मसूरी में पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यापारी का शव, पुलिस जांच में जुटी

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Sep 08, 2026 14:16 8 views 0 Comments
मसूरी में पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यापारी का शव, पुलिस जांच में जुटी

देहरादून-मसूरी मार्ग पर सुबह पानीवाला बैंड के पास सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से के नीचे गहरी खाई में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव सड़क से करीब 200 मीटर नीचे नदी के समीप पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को खाई से बाहर निकाला। एसएसआई सतेंद्र भाटी ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे सूचना मिली कि देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के निकट सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से के पास एक कार खड़ी है और नीचे गहरी खाई में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही कोल्हूखेत चौकी प्रभारी पंकज महिपाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

मौके पर मृतक की पहचान अजय कुमार कोहली पुत्र देवेंद्र कुमार कोहली, निवासी क्रॉस रोड, देहरादून के रूप में हुई। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि अजय मंगलवार सुबह करीब सात बजे घर से मसूरी घूमने के लिए निकले थे। वह देहरादून में व्यापारी थे। पुलिस को मौके पर सड़क पर एक कार खड़ी मिली। कार के अंदर से शराब की आधी बोतल, पर्स और मोबाइल फोन बरामद हुआ। शव गहरी खाई में होने के कारण एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीम को मौके पर बुलाया गया। दोनों टीमों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया और काफी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला। मौके पर फील्ड यूनिट और एंबुलेंस की टीम भी मौजूद रही। एसएसआई सतेंद्र भाटी ने बताया कि शव को खाई से बाहर निकालकर पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है और मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment