देहरादून

देहरादून में एमडीडीए कॉलोनी में दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की 70 वर्षीय पत्नी की हत्या

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Sep 04, 2026 11:20 4 views 0 Comments
देहरादून में एमडीडीए कॉलोनी में दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की 70 वर्षीय पत्नी की हत्या

देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र की एमडीडीए कॉलोनी में बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या कर दी गई। महिला घर में अकेली थीं। उनके हाथ से सोने का कंगन गायब मिला, जिससे परिजन लूट के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। महिला के चेहरे पर खरोंच के निशान हैं। पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान रेखा बंसल (70) के रूप में हुई है। उनके पति दिनेश बंसल की डिस्पेंसरी रोड पर किताबों की दुकान है। बताया जा रहा है कि घटना के समय रेखा घर में अकेली थीं, उनके पति दुकान पर थे। शाम को परिजनों को घटना की जानकारी मिली, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना करीब सवा चार बजे की बताई जा रही है। सूचना पर एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल समेत रायपुर और डालनवाला थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

घटनास्थल पर पहुंची एफएसएल टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। टीम ने मौके की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई है। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही घटना के समय इलाके में मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस हत्या के पीछे लूट समेत अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। महिला के हाथ में पहना सोने का कंगन गायब होने के कारण परिजन लूट की आशंका जता रहे हैं। दिनदहाड़े घर में घुसकर हत्या की वारदात से कॉलोनी के लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। जया बलोनी, एसपी देहात ने कहा कि पुलिस और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों की ओर से हत्या का आरोप लगाकर प्राथमिकी दी गई है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment