रुद्रप्रयाग में बस ने पुलिस के एएसआई को कुचला, मौके पर ही मौत
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jul 21, 2025 01:08
•
1 views
•
0 Comments
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सायं एक दर्दनाक हादसे में पुलिस संचार शाखा जनपद रुद्रप्रयाग में तैनात अपर उप निरीक्षक संजीव नयन जगूड़ी की...
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सायं एक दर्दनाक हादसे में पुलिस संचार शाखा जनपद रुद्रप्रयाग में तैनात अपर उप निरीक्षक संजीव नयन जगूड़ी की मौके पर ही मौत हो गई।
श्रीनगर की ओर से आ रही एक बस की चपेट में आने से हुए इस हादसे में पूरा पुलिस विभाग स्तब्ध है। घटना जवाडी पुलिस बैरियर के समीप घटित हुई, जहां संजीव नयन अपनी बाइक से गुजर रहे थे।
जानकारी के अनुसार, शाम करीब 5:30 बजे जवाडी बाईपास और गुलाबराय के बीच श्रीनगर से आ रही एक बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बाइक बस के पिछले टायर की चपेट में आ गई और संजीव नयन के सिर पर गंभीर चोट आई, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।
मूल रूप से उत्तरकाशी निवासी 40 वर्षीय संजीव नयन वर्तमान में देहरादून में रह रहे थे। वर्ष 2009 में वायरलेस विभाग में भर्ती हुए थे और पिछले 7 वर्षों से रुद्रप्रयाग जिले में संचार शाखा में तैनात थे। उनके आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!