उत्तराखंड

पिथौरागढ़ में BRO का हॉट मिक्स प्लांट सील, बिना अनुमति हो रहा था संचालित

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Nov 25, 2025 09:30 1 views 0 Comments
पिथौरागढ़ में BRO का हॉट मिक्स प्लांट सील, बिना अनुमति हो रहा था संचालित

डीडीहाट में बिना अनुमति के संचालित हॉट मिक्स प्लांट पर तहसील प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है, प्रशासन ने बगड़ीहाट में बिना अनुमति के संचालित हॉट मिक्स...

डीडीहाट में बिना अनुमति के संचालित हॉट मिक्स प्लांट पर तहसील प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है, प्रशासन ने बगड़ीहाट में बिना अनुमति के संचालित हॉट मिक्स प्लांट को सील कर दिया है, हॉट मिक्स प्लांट, धौलीगंगा जल विद्युत परियोजना की हाईटेंशन लाइन के लिए खतरा बन गया था।

टनकपुर-तवाघाट हाईवे में बगड़ीहाट के पास बीआरओ ने हॉट मिक्स प्लांट लगाया था, जिस स्थान पर यह प्लांट लगा था, उसके ठीक ऊपर से पिथौरागढ़, सितारगंज और उत्तर प्रदेश के बरेली पावर स्टेशन के लिए विद्युत आपूर्ति करने वाली हाईटेंशन लाइन गुजरती है, हॉट मिक्स प्लांट लगने से हाइटेंशन लाइन की तारों में कार्बन जमा होने का खतरा पैदा हो गया था, ऐसे में ग्रिड फेल होने या स्पार्क होने पर लाइन के टूटने की आशंका भी बनी हुई थी।

इस मामले में पावर ग्रिड के मुख्य प्रबंधक अवनीश कुमार की ओर से प्रशासन को पत्र भेजा गया था, पावर ग्रिड की ओर से पत्र मिलने के बाद इस मामले में प्रशासन ने जांच के निर्देश दिए थे, तहसील प्रशासन और खनन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें सामने आया कि हॉट मिक्स प्लांट लगाने संबंधी अनुमति नहीं ली गई थी, बिना अनुमति के बिजली की हाईटेंशन लाइन के नीचे लगाए गए हॉट मिक्स प्लांट को प्रशासन ने सील कर दिया।

हाईटेंशन लाइन के नीचे बिना अनुमति के हॉट मिक्स प्लांट लगाया गया था, जांच के बाद इस प्लांट को सील कर दिया गया है, दूसरी जगह पर प्लांट लगाने से पहले अनुमति लेनी होगी। खुशबू पांडे, एसडीएम डीडीहाट

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment