उत्तराखंड

Breaking – रामनगर में होटल कारोबारी नवीन चौधरी पर नकाबपोश बदमाशों ने किया जानलेवा हमला

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Aug 06, 2024 06:57 1 views 0 Comments
Breaking – रामनगर में होटल कारोबारी नवीन चौधरी पर नकाबपोश बदमाशों ने किया जानलेवा हमला

रामनगर के पीरुमदारा क्षेत्र में नकाबपोश बदमाशों की गुण्डागर्दी घटना सामने आई है। अनंततुम रिसोर्ट के पूर्व मैनेजर नवीन चौधरी पर कार सवार नकाबपोश बदमाश...


रामनगर के पीरुमदारा क्षेत्र में नकाबपोश बदमाशों की गुण्डागर्दी घटना सामने आई है। अनंततुम रिसोर्ट के पूर्व मैनेजर नवीन चौधरी पर कार सवार नकाबपोश बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया।गुण्डागर्दी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार, होटल कारोबारी पर हमला पुलिस चौकी से कुछ कदम दूरी पर हुआ। हमलावर स्विफ्ट कार में सवार थे और उन्होंने नवीन चौधरी पर हमला कर दिया। घायल अवस्था में चौधरी को संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया।

कोतवाल अरुण कुमार सैनी के अनुसार,होटल के जीएम के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट करने की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंच गई है।सीसीटीवी फुटेज व मुखबीर तंत्र के माध्यम से पुलिस ने नकाबपोश आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।घटना को लेकर अभी कोई तहरीर नहीं मिली हैं।तहरीर आने के उपरांत अग्रीम कार्रवाई की जाएगी।

https://youtu.be/Qi5XWP-1ay8?si=-QKt8msyVSJqGHHv
सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment