उत्तराखंड

केदारनाथ जाने वाले रूट पर पहाड़ी से गिरा बोल्डर, नीचे दबे लोग, एक की मौत एक की हालत गंभीर

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत May 22, 2026 16:35 1 views 0 Comments
केदारनाथ जाने वाले रूट पर पहाड़ी से गिरा बोल्डर, नीचे दबे लोग, एक की मौत एक की हालत गंभीर

उत्तराखंड में केदारनाथ जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, इस दौरान रुद्रप्रयाग जिले के सोनप्रयाग इलाके में भूस्खलन की घटना हुई...

उत्तराखंड में केदारनाथ जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, इस दौरान रुद्रप्रयाग जिले के सोनप्रयाग इलाके में भूस्खलन की घटना हुई, जिसकी चपेट में आकर एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा हनुमान बैरियर के पास हुआ। इस दौरान सड़क के पास बनी एक झोपड़ीनुमा दुकान पर ऊपर पहाड़ी से अचानक एक बड़ी सी चट्टान टूटकर गिर जाती है, जिसकी चपेट में आकर दो लोग फंस जाते हैं। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को SDRF और पुलिस के जवानों ने सुरक्षित बाहर निकाला और इलाज के लिए MRP सोनप्रयाग ले गए। जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग रेफर कर दिया गया।

आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह राजवार ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, 'यह घटना सुबह करीब 8 बजे हुई, जब पहाड़ी से अचानक भूस्खलन हुआ, जिसकी चपेट में दो लोग आ गए। प्रभावितों में स्थानीय नागरिक के साथ-साथ एक नेपाली नागरिक भी था। हादसे के बाद दोनों प्रभावितों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां स्थानीय निवासी को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं नेपाली शख्स को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इस घटना का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, उसमें केदारनाथ मार्ग पर हनुमान बैरियर के पास बनी सड़क के पास मौजूद एक छोटी सी झोपड़ीनुमा दुकान के ऊपर लगी चट्टान टूटकर गिरती हुई दिखाई दे रही है, जिसके बाद वहां दहशत फैल गई और आसपास मौजूद लोग इधर-उधर हो गए।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment