बागेश्वर

बागेश्वर से दो हफ्ते पहले लापता हुए पूर्व पार्षद का शव सड़ी-गली हालत में मिला, लोहे की रॉड ओर गाड़ी बरामद

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Nov 04, 2026 21:35 • 20 views • 0 Comments
बागेश्वर से दो हफ्ते पहले लापता हुए पूर्व पार्षद का शव सड़ी-गली हालत में मिला, लोहे की रॉड ओर गाड़ी बरामद

उत्तराखंड के बागेश्वर से लगभग दो हफ्ते से लापता हुए वकील और पूर्व नगर पार्षद धीरेंद्र परिहार उर्फ कक्कू (35 वर्षीय) की हत्या के आरोप में पुलिस ने एक भाई-बहन की जोड़ी को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनकी निशानदेही पर पुलिस ने गोमती नदी के पास एक गहरी खाई से धीरेंद्र परिहार का सड़ा-गला शव भी बरामद कर लिया है। मृतक बागनाथ वार्ड का रहने वाला था और 17 अक्टूबर से लापता था। तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस वारदात की आरोपी महिला तक पहुंची। जिसका कहना है कि पूर्व पार्षद ने उसके साथ रेप की कोशिश की थी, जिसके बाद आत्मरक्षा में किए वार में परिहार की मौत हो गई।इससे पहले कक्कू के लापता होने को लेकर उनकी मां नंदी परिहार ने 31 अक्टूबर को पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि उनका बेटा 17 अक्टूबर की शाम को बागेश्वर बाजार के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा।

AdvertisementDiwali

मामले की जानकारी देते हुए बागेश्वर के पुलिस अधीक्षक (SP) जितेंद्र मेहरा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीमों ने CCTV फुटेज की जांच की और मोबाइल फोन रिकॉर्ड का विश्लेषण किया। SP के अनुसार, 'तकनीकी निगरानी से पता चला कि धीरेंद्र की आखिरी बातचीत नुमाइशखेत की रहने वाली लता भंडारी (42) के मोबाइल नंबर पर हुई थी।' इसके बाद जब लता भंडारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। SP मेहरा के मुताबिक, 'पूछताछ के दौरान लता ने पुलिस को बताया कि 17 अक्टूबर की रात धीरेंद्र उसके घर पर आए थे और इस दौरान धीरेंद्र ने उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की, जिसके बाद उसने आत्मरक्षा में लोहे की रॉड से उनके सिर पर दो बार वार किया। जिससे वो अचेत हो गए। इसके बाद उसने शव को एक खाट के नीचे छिपा दिया। महिला के मुताबिक अगले दिन उसने कथायतबाड़ा के रहने वाले अपने भाई त्रिभुवन सिंह बिष्ट उर्फ बबलू (39) को इस घटना के बारे में बताया।

AdvertisementDiwali 2

इसके बाद दोनों ने मिलकर 18 अक्टूबर की रात शव को एक कार की पिछली सीट पर रखा और बागेश्वर-गिरेछीना मोटर रोड पर धुनाई मोड़ के पास एक गहरी खाई में फेंक दिया। महिला के कबूलनामे के बाद पुलिस ने भंडारी और बिष्ट दोनों को हत्या, आपराधिक साजिश रचने और सबूत मिटाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। साथ ही दोनों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस और फायर सर्विस की एक संयुक्त टीम ने मंगलवार देर रात नदीगांव रोड के पास, थुनाई के दिगर पाताल इलाके में तलाशी अभियान चलाते हुए गहरी खाई से शव को निकाल लिया। इसके बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया, 'अपराध में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड और शव को ले जाने के लिए इस्तेमाल की गई गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच चल रही है।'

 

 

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment