शराब पीए दरोगा की दिनदहाड़े भाजपा नेता ने कर दी पिटाई
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Feb 15, 2025 01:55
•
1 views
•
0 Comments
रुद्रपुर के अटरिया रोड पर आज भाजपा नेता राधेश शर्मा ने शराब के नशे में धुत पुलिस लाइन में तैनात एक दरोगा की छोटी सी कहा सुनी के बाद पिटाई कर दी,उधर भ...
रुद्रपुर के अटरिया रोड पर आज भाजपा नेता राधेश शर्मा ने शराब के नशे में धुत पुलिस लाइन में तैनात एक दरोगा की छोटी सी कहा सुनी के बाद पिटाई कर दी,उधर भाजपा नेता ने जैसे ही शराबी दरोगा की पिटाई लगाई मौके पर मौजूद कई लोगों ने भी बहती गंगा में हाथ धोते हुए दरोगा जी की पिटाई कर दी, उधर पीटने के बाद आक्रोशित दरोगा ने भी भाजपा नेताओं और प्रधानमंत्री मोदी को गाली देते हुए सुनाई दिए और तो और मामला इतने में ही शांत नहीं हुआ तो दरोगा जी ने अपनी वर्दी उतार ली पर बावजूद इसके मौके पर मौजूद लोगों ने दरोगा के साथ लगातार हाथापाई की।
दिनदहाड़े घटित हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई उधर इस पूरे मामले पर जा हमने जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा से बात की उन्होंने साफ कहा कि प्रारंभिक तौर पर इस पूरे मामले में देखा जाए तो वर्दी पहने हुए दरोगा के साथ मौके पर मौजूद लोगों ने पहले मारपीट शुरू की है इसलिए इस पूरे मामले में दरोगा के पीटने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।
बहरहाल इस पूरे मामले में आगे होता क्या है यह तो देखने वाली बात होगी मगर इतना तो तय है कि इस पूरी वारदात को जायज नहीं ठहराया जा सकता क्योंकि अगर दरोगा ने शराब पी भी रखी थी तो मौके पर मौजूद नेता जी को इस बात की जानकारी पुलिस के बड़े अधिकारियों को देनी चाहिए थी ना कि कानून अपने हाथ में लेकर दरोगा की पिटाई करनी चाहिए थी।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!