हल्द्वानी जा रहे अधेड़ को बाइक सवारों ने लूटा
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Oct 24, 2025 07:52
•
1 views
•
0 Comments
बुधवार देर रात हल्द्वानी जा रहे एक अधेड़ को बाईपास पर बाइक सवार बदमाशों ने मारपीट कर घायल कर दिया। बदमाशों ने उससे 12,000 की नगदी लूट ली। पीड़ित दिल्...
बुधवार देर रात हल्द्वानी जा रहे एक अधेड़ को बाईपास पर बाइक सवार बदमाशों ने मारपीट कर घायल कर दिया। बदमाशों ने उससे 12,000 की नगदी लूट ली। पीड़ित दिल्ली से हल्द्वानी जाते समय अपनी बुआ की बेटी से मिलने किच्छा में रुका था।
मूलरूप से अल्मोड़ा निवासी अधेड़ विपिन जोशी ने बताया कि किच्छा में बहन से मिलने के बाद करीब 10 बजे वह हल्द्वानी के लिए वाहन का इंतजार करने लगा, तभी बाइक सवार दो संदिग्ध युवक उसे हल्द्वानी बाईपास तक छोड़ने की बात कहने लगे। उसने इन्कार कर दिया। रात करीब 12 बजे बाईपास पर फिर वही बाइक सवार मिले और दोनों ने उसके साथ मारपीट की। उससे 12,000 रुपये लूट लिए। विपिन जोशी ने बताया कि देर रात पुलिस टीम ने उसका मेडिकल करवाया है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!