देहरादून

देहरादून के विकासनगर में अनियंत्रित होकर टोंस नदी में गिरी बाइक, एक लापता, दूसरे को बचाया

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jul 28, 2026 07:33 5 views 0 Comments
देहरादून के विकासनगर में अनियंत्रित होकर टोंस नदी में गिरी बाइक, एक लापता, दूसरे को बचाया

तहसील क्षेत्र के सैंज गांव के पास सोमवार रात एक बाइक अनियंत्रित होकर टोंस नदी में गिर गई। बाइक सवार रिशाणु गांव निवासी कुमरेश सिगटा (45) नदी में लापता हो गए। वहीं, बाइक पर सवार दूसरे व्यक्ति को रेस्क्यू कर लिया गया। बाइक सवार मझोग फिलिंग स्टेशन से वाहन में पेट्रोल भरवाकर वापस लौट रहे थे। घटनास्थल के पास बाइक अनियंत्रित हो गई थी। देर रात तक एसडीआरएफ और पुलिस ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। थाना प्रभारी कुलदीप शाह ने बताया कि सैंज गांव के नीचे सामने से आ रहे वाहन की तेज रोशनी के कारण चालक ने बाइक सड़क किनारे करने का प्रयास किया, लेकिन संतुलन बिगड़ने से बाइक सीधे टोंस नदी में जा गिरी।

हादसे में बाइक और उसके साथ मौजूद दूसरा व्यक्ति जल संस्थान की पाइपलाइन में फंस गए। दूसरे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि बाइक चला रहे कुमरेश सिगटा तेज बहाव में लापता हो गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और देर रात तक नदी में तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, नदी का जलस्तर अधिक होने, तेज बहाव और अंधेरा होने के कारण अभियान में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। देर रात तक लापता व्यक्ति का कोई सुराग नहीं लग सका। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की तलाश के लिए सोमवार सुबह फिर से एसडीआरएफ और पुलिस की टीम संयुक्त रूप से तलाशी अभियान शुरू करेगी।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment