उत्तराखंड

देहरादून में राजपुर रोड पर बाइक डिवाइडर से टकराई, दो अग्निवीरों समेत तीन की मौत

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Apr 03, 2025 05:20 1 views 0 Comments
देहरादून में राजपुर रोड पर बाइक डिवाइडर से टकराई, दो अग्निवीरों समेत तीन की मौत

राजधानी देहरादून में  देर रात दो से ढाई बजे के बीच एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक पर बैठे तीनों युवकों की मौत हो गई। इनमें एक की रात, एक...

राजधानी देहरादून में  देर रात दो से ढाई बजे के बीच एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक पर बैठे तीनों युवकों की मौत हो गई। इनमें एक की रात, एक की बुधवार दोपहर और तीसरे की शाम के वक्त अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों में दो अग्निवीर थे। दोनों हाल ही में भर्ती हुए थे। सीओ डालनवाला अनुज आर्य ने बताया कि मृतकों की पहचान उत्तरकाशी के पुरोला के आदित्य रावत (21) पुत्र कमल सिंह, नौगांव के नवीन (20) पुत्र जयदेव सिंह और पुरोला के मोहित रावत (21) पुत्र जगमोहन के रूप में हुई है।

मोहित और आदित्य का चयन अग्निवीर में हुआ था। दोनों को ज्वाइनिंग देकर ट्रेनिंग पर जाना था। इससे पहले दोनों के परिजन निधन की सूचना से सदमे में आ गए। नवीन भी सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। सीओ ने बताया कि तीनों रात करीब सवा दो बजे बाइक से राजपुर से घंटाघर की ओर आ रहे थे। तभी राजपुर रोड पर सिल्वर सिटी के पास बाइक डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसमें सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

तीनों को दून अस्पताल में उपचार के भेजा गया। वहां उपचार के कुछ देर बाद मोहित की मौत हो गई। बुधवार दोपहर में आदित्य की मौत हुई और शाम के वक्त नवीन की मौत हो गई। आदित्य और मोहित करणपुर में रहते थे। जबकि नवीन सहस्त्रधारा रोड पर रहता था।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment