उत्तराखंड

Haridwar Breking: हरिद्वार में मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Aug 13, 2024 02:47 1 views 0 Comments
Haridwar Breking: हरिद्वार में मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

हरिद्वारः हरिद्वार जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ हुई है। पुलिस को पिछले दिनों कनखल क्षेत्र में हुई लूट की दो घटनाओं के मास्टरमा...

हरिद्वारः हरिद्वार जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ हुई है। पुलिस को पिछले दिनों कनखल क्षेत्र में हुई लूट की दो घटनाओं के मास्टरमाइंड की क्षेत्र में होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने बदमाश को घेर लिया। इस दौरान उसने फायर शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर पर गोली लग गई। घायल बदमाश को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही SSP प्रमेंद्र डोभाल भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस के मुताबिक घटना सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के पास कनखल की है। पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश को जीडी अस्पताल भेजा गया है। मुठभेड़ में मोहित पुत्र धर्मपाल निवासी अकोढा कलां कोतवाली लक्सर घायल हो गया।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment