Big News : आईटीबीपी के जवानों से भरी बस अनियंत्रित होकर ताला में पलटी, कई जवान हुए घायल
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Oct 05, 2024 14:15
•
1 views
•
0 Comments
ऋषिकेश गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरेंद्रनगर से लगभग 25 किलोमीटर टिहरी की ओर ताछला नामक स्थान पर आईटीबीपी के जवानों से भरी बस संख्या-12 पीबी-1137...
ऋषिकेश गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरेंद्रनगर से लगभग 25 किलोमीटर टिहरी की ओर ताछला नामक स्थान पर आईटीबीपी के जवानों से भरी बस संख्या-12 पीबी-1137 अनियंत्रित होकर रोड पर पलट गई।
बस में 12 म 35 बटालियन आइटीबीपी के 38 जवानों सवार थे,
जो जम्मू कश्मीर से चुनाव कराने के बाद उत्तरकाशी मातली जा रहे थे,सड़क पर बस पलटने की सूचना मिलते ही जाजल पुलिस चौकी प्रभारी नवल किशोर गुप्ता के नेतृत्व में पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे तथा घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खाड़ी पहुंचाया गया।
बताया जा रहा है कि घटना में कुल 24 जवान घायल हुए हैं, इनमें से 17 जवानों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ी में तथा 7 जवानों को प्राथमिक उपचार के लिए श्री देव सुमन अस्पताल नरेंद्र नगर लाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है,अस्पताल के सीएमएस मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार नेगी के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीमों द्वारा घायल जवानों का उपचार किया जा रहा है।
घायल जवानों में नत्थीलाल, महेंद्र कुमार,प्रशांत, हवलदार राजकुमार, रवि रंजन, आलोक आदि शामिल हैं। आईटीबीपी के जवानों के साथ मेडिकल टीम के सदस्य अजय एवं मिलन ने बताया कि उनकी टीम द्वारा घटना स्तर भी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया,गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ,
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!