उत्तराखंड में दिवाली पर बड़ा हादसा, गंगनहर में गिरा निर्माणाधीन पुल, मची अफरा-तफरी
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Nov 01, 2024 02:14
•
1 views
•
0 Comments
रुड़की में गंगनहर के ऊपर बनाया जा रहा निर्माणाधीन पुल अचानक गिर गया है, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, गनीमत रही कि इस हादसे के दौरान कोई मजदूर प...
रुड़की में गंगनहर के ऊपर बनाया जा रहा निर्माणाधीन पुल अचानक गिर गया है, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, गनीमत रही कि इस हादसे के दौरान कोई मजदूर पुल के ऊपर कार्य नहीं कर रहा था, इसलिए हादसे में किसी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है, वहीं, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि एक रस्सा खुलने के कारण सामान नीचे गिर गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक रुड़की में कांवड़ पटरी पर पीर बाबा कॉलोनी है, जहां पर रेलवे स्टेशन को जोड़ने के लिए एक आयरन (लोहे) के पुल का निर्माण मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत विधायक प्रदीप बत्रा के प्रस्ताव पर किया जा रहा था, इस पुल का शिलान्यास साल 2023 में मुख्यमंत्री धामी द्वारा किया गया था, हाल ही में गंगनहर के पानी को बंद किया गया था, जिससे पुल निर्माण में तेजी लाई गई, संबंधित ठेकेदार द्वारा पुल का स्ट्रक्चर तैयार कर गंगनहर के ऊपर बांध दिया गया है।
बताया जा रहा है कि 30 अक्टूबर की रात को गंगनहर में पानी आने के बाद आज निर्माणाधीन पुल अचानक गिर गया, निर्माणाधीन पुल के गिरने से साल 2012 में रुड़की में हुए दूसरे पुल हादसे की यादें ताजा हो गई, साल 2012 में नगर निगम के सामने बनाए गए पुल का स्ट्रक्चर भी इसी तरह बह गया था, जिसमें चार मजदूर पुल के साथ पानी में बह गए थे।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!