उत्तराखंड

देहरादून में देर रात खुले थे बार, बंद कराने पहुंची पुलिस तो सामने आ गए आईजी दिखाया रोब, बंद कराया बार

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Apr 27, 2026 16:13 1 views 0 Comments
देहरादून में देर रात खुले थे बार, बंद कराने पहुंची पुलिस तो सामने आ गए आईजी दिखाया रोब, बंद कराया बार

राजधानी में बार संचालकों की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही। कुछ बार ऐसे भी हैं जिनके ऊपर कुछ आला अफसरों का वरद हस्त है। ऐसा ही एक वाकया शनिवार रात र...

राजधानी में बार संचालकों की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही। कुछ बार ऐसे भी हैं जिनके ऊपर कुछ आला अफसरों का वरद हस्त है। ऐसा ही एक वाकया शनिवार रात रोमियो लेन बार में देखने को मिला। यहां रात 12:30 बजे तक बार में जाम छलक रहे थे, तेज संगीत बज रहा था। एसपी सिटी प्रमोद कुमार फोर्स के साथ बार पहुंचे तो एकाएक आईजी साहब उनके सामने आ गए। अपना रौब दिखाते हुए उन्होंने एसपी सिटी को वहां से जाने के लिए कह दिया। मामला अगले पल कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल के पास पहुंचा तो वह खुद लावलश्कर लेकर बार पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने करीब एक बजे बार बंद कराया।

गत 30 मार्च ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की हत्या कर दी गई थी। यह घटना भी बार-पब की इसी मनमानी का नतीजा थी। आरोपी मसूरी रोड स्थित जेनजी बार में सुबह छह बजे शराब पीकर निकले थे। इस पर पुलिस प्रशासन ने सख्ती दिखाई और सभी बार को रात 11 बजे तक की समय सीमा का पालन करने की चेतावनी दी गई।यही नहीं पुलिस ने कई बार और रेस्टोरेंट के सीसीटीवी कैमरों की निगरानी भी अपने हाथ में ले ली। सीसीटीवी पर ही करीब 12:30 बजे रोमियो लेन के बाहर भीड़भाड़ का नजारा दिखा था। इस पर एसपी सिटी प्रमोद कुमार कई थानों की फोर्स लेकर बार बंद कराने पहुंच गए। अगला पल उनके लिए भी चौंकाने वाला था। सामने आईजी साहब निकलकर आए जो खुद अपने दोस्तों के साथ वहां पार्टी कर रहे थे। एसपी सिटी ने बार खाली कराना चाहा तो आईजी ने उन्हें रौब दिखाया और फोर्स के साथ वहां से जाने के लिए है।

आईजी साहब के इस दखल की जानकारी एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल को मिली तो उनके गुस्से का ठिकाना न रहा। वह खुद बार पहुंचे और हाथ में डंडा थाम लिया। सारे स्टाफ को भूतल पर ले आए और भविष्य के लिए चेतावनी दी। तब तक आईजी वहां से जा चुके थे। बार की यह घटना वहां के सीसीटीवी कैमरों में कैद है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment