उत्तराखंड

उत्तराखंड में शनिवार और रविवार को भी खुलेंगे बैंक

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Dec 28, 2024 03:45 1 views 0 Comments
उत्तराखंड में शनिवार और रविवार को भी खुलेंगे बैंक

उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है, 23 दिसंबर को निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही प्रदेश भर में आदर्श आचार संहिता लागू हो ग...

उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है, 23 दिसंबर को निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही प्रदेश भर में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है, 27 दिसंबर से 30 दिसंबर तक नामांकन दाखिल करने की तिथि रखी गई है, लेकिन, नामांकन दाखिल करने की तिथि के बीच शनिवार और रविवार पड़ रहा है, ऐसे में प्रत्याशियों को नामांकन दाखिल करने में कोई दिक्कत ना हो इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में एसबीआई बैंक खुले रखने के निर्देश दिए हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राहुल कुमार गोयल की ओर से सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि 28 यानि आज और 29 दिसंबर को बैंक में अवकाश होने की वजह से निर्वाचन से संबंधित कार्रवाई बाधित हो रही है, तय कार्यक्रम के अनुसार 27 दिसंबर से 30 दिसंबर तक नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया संपन्न होनी है, जिसके लिए प्रत्याशियों की जमानत धनराशि चालान के जरिए जमा कराये जाने का प्रावधान है, इसके साथ ही हर प्रत्याशी द्वारा निर्वाचन व्यय के लिए अलग से बैंक खाता नामांकन करने से कम से कम एक दिन पहले खोले जाने के निर्देश दिये गये हैं, एसएमएस शनिवार और रविवार को बैंक बंद होने की वजह से कार्रवाई बाधित हो सकती है।

UTTARAKHAND NIKAY CHUNAV

ऐसे में राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को इस बाबत निर्देश दिए हैं कि अपने- अपने जिले के भारतीय स्टेट बैंक की सभी शाखाओं को 28 दिसंबर यानि आज और 29 दिसंबर को निर्वाचन के मद्देनजर जनसामान्य के लिए जरूरत के अनुसार खुला रखने के लिए तत्काल आदेश जारी करें, इसके साथ ही प्रत्याशी IFMS Uttarakhand की ई-चालान वेबसाइट (https://ifms.uk.gov.in/e-chalan/elogin.aspx) पर भी UKOSH User कियेट करके या फिर Quick Pay के जरिए भी ऑनलाईन नामांकन / जमानत धनराशि का भुगतान कर सकते है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment