उत्तराखंड में वार्ता के बाद बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Sep 28, 2026 11:30
•
16 views
•
0 Comments
बैंक कर्मचारियों की सोमवार से प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल फिलहाल टल गई है। इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच रविवार रात हुई वार्ता के बाद हड़ताल टालने का फैसला लिया गया। इससे देशभर के बैंक ग्राहकों को राहत मिली है। बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न मांगों और लंबित मुद्दों पर चर्चा हुई। वार्ता के बाद तय किया गया कि शनिवार को छुट्टी घोषित करने के मुद्दे पर एक उच्चस्तरीय समिति गठित की जाएगी। इसके अलावा स्केल-4 और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना से जुड़े कर्मचारियों के सुझावों और आपत्तियों पर भी विचार किया जाएगा।
बैंक कर्मचारियों ने पांच दिन का कार्य सप्ताह लागू करने, पेंशन अपडेट सहित कई मांगें उठाई थीं। इन्हीं मांगों को लेकर सोमवार से तीन दिन की हड़ताल का ऐलान किया गया था। ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रविवार को भी सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक खुले रखे गए थे, ताकि लोग अपने जरूरी बैंकिंग कार्य निपटा सकें। हालांकि, वार्ता के बाद हड़ताल टलने से अब बैंकिंग सेवाओं पर प्रस्तावित तीन दिन के व्यवधान का खतरा फिलहाल खत्म हो गया है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!