देहरादून

देहरादून में घर जा रहे बैंककर्मी को बाइक सवार युवकों ने मारी गोली, आरोपियों की तलाश में नाकेबंदी

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Sep 09, 2026 05:52 9 views 0 Comments
देहरादून में घर जा रहे बैंककर्मी को बाइक सवार युवकों ने मारी गोली, आरोपियों की तलाश में नाकेबंदी

देहरादून में चचेरी बहन के साथ पटेलनगर से घर बड़ोवाला जा रहे निजी बैंक कर्मी को मंगलवार रात बाइक सवार युवकों ने गोली मार दी। डीएसपी चौक निवासी घायल युवक सत्यम को श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली सत्यम के पेट से छूकर निकली है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। देर रात तक पुलिस को विवाद के बारे में पता नहीं चल सका था। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी है। घटना रात करीब आठ बजे की है। सीओ सदर अंकित कंडारी ने बताया कि सत्यम पटेलनगर क्षेत्र में उज्जीवन बैंक में काम करते हैं। वह अपनी चचेरी बहन के साथ अपने स्कूटर से डीएसपी चौक अपने घर जा रहे थे।

रास्ते में बड़ोवाला में उनके स्कूटर के सामने एक बाइक आकर रुकी तो सत्यम ने स्कूटर रोक लिया। इससे पहले कि सत्यम और उनकी बहन कुछ समझ पाते बाइक सवारों में से एक ने गोली चला दी। गोली सत्यम के पेट को छूकर निकल गई। गोली की आवाज सुनकर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस के माध्यम से सत्यम को श्रीमहंत इंदिरेश लाया गया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में चेकिंग शुरू कर दी। देर रात तक आरोपियों का पता नहीं चल सका था। सीओ सदर ने बताया कि घटना के संबंध में सत्यम की बहन से जानकारी ली जा रही है। उसने अभी तक किसी विवाद के बारे में जानकारी नहीं दी है। यह मामला किसी पुरानी रंजिश का भी हो सकता है। इसके अलावा कई और पहलुओं की भी पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल, सत्यम की हालत चिकित्सक खतरे से बाहर बता रहे हैं।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment