Badrinath Highway: सेना का वाहन हुआ अनियंत्रित, डिवाइडर तोड़ टीले में जाकर अटका, घायल जवानों का रेस्क्यू
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Dec 07, 2024 06:17
•
1 views
•
0 Comments
बद्रीनाथ हाईवे पर बिरही में एक सेना का वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे का डिवाइडर तोड़कर एक टीले में जाकर अटक गया। यह जोशीमठ में तैनात मद्रास रेजिमेंट के...
बद्रीनाथ हाईवे पर बिरही में एक सेना का वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे का डिवाइडर तोड़कर एक टीले में जाकर अटक गया। यह जोशीमठ में तैनात मद्रास रेजिमेंट के जवानों का वाहन था।
वाहन ज्योतिर्मठ से देहरादून की ओर जा रहा था। कुछ जवान घायल हुए हैं। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि घायलों को रेस्क्यू किया जा रहा है।
Uk360 न्यूज को आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर ने बताया कि जवानों को लगातार रेस्क्यू किया जा रहा है फिलहाल वह ज्यादा जानकारी नहीं दे पा रहे हैं, मगर जो भी घायल निकले जा रहे हैं उन्हें नजदीक के अस्पताल में ले जाया जा रहा है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!