देहरादून में दो गुटों की लड़ाई में बीटेक के छात्र की हत्या, पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Mar 24, 2026 09:01
•
1 views
•
0 Comments
प्रेमनगर में एक बार फिर छात्रों के दो गुट आपस मे भीड़ गए। दोनों पक्षों में खूब लाठी-डंडे चले, जिसके चलते बीटेक का छात्र दिव्यांशु जाटराना निवासी ग्रा...
प्रेमनगर में एक बार फिर छात्रों के दो गुट आपस मे भीड़ गए। दोनों पक्षों में खूब लाठी-डंडे चले, जिसके चलते बीटेक का छात्र दिव्यांशु जाटराना निवासी ग्राम अथाई थाना भोपा, जिला मुज्जफरनगर उत्तर प्रदेश वर्तमान निवासी प्रेमनगर गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस सरकारी वाहन से उसे अस्पताल लेकर गई, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के युवक प्रेमनगर स्थित एक ही निजी शिक्षण संस्थान में पढ़ते हैं। कॉलेज में अपना दबदबा स्थापित करने को लेकर दोनों गुटों में पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी के चलते सोमवार रात यह खूनी संघर्ष हुआ। पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर प्रेमनगर थाने में बीएनएस की धाराओं- 3(5), 61(2), 103(1) और 191(2) के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
इस मामले में पुलिस ने बीबीए के छात्र युवराज कुमार निवासी ग्राम चांदी आरा जिला भोजपुर बिहार, बीटेक के छात्र मधुर निवासी ग्राम गंगापुर रोड रूद्रपुर, उधमसिंहनगर व शिवम शर्मा निवासी बिस्वा सरिया नगर गोला रोड दानापुर, पटना बिहार को हिरासत में ले लिया है। तीनों विभिन्न कॉलेज में अध्ययनरत हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एम्बुलेंस की समस्या के बीच खुद ही घायल छात्र को सरकारी वाहन से दून अस्पताल पहुंचाया और उसके परिजनों को भी सूचना दी। परिजन अस्पताल पहुंचे, लेकिन देर रात इलाज के दौरान दिव्यांशु ने दम तोड़ दिया।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!