दहेज की मांग पूरी न करने पर महिला की हत्या की कोशिश, फंदे पर लटका, मुकदमा दर्ज
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jul 08, 2025 01:08
•
1 views
•
0 Comments
सितारगंज के शक्तिफार्म के गांव अरविंदनगर में दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुरालियों ने महिला को फंदे पर लटका दिया। वहीं मौके पर पहुंचे मायके वालों ने...
सितारगंज के शक्तिफार्म के गांव अरविंदनगर में दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुरालियों ने महिला को फंदे पर लटका दिया। वहीं मौके पर पहुंचे मायके वालों ने उसे फंदे से नीचे उतारकर उसकी जान बचाई। मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पति सूरज विश्वास, सास सीमा विश्वास और ससुर भरत विश्वास के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत की है।
शक्तिफार्म के गांव अरविंदनगर निवासी रतन मिस्त्री ने बताया कि तीन जनवरी 2023 को उसकी पुत्री रोशनी ने गांव के ही रहने वाले सूरज विश्वास से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति सूरज विश्वास, सास सीमा विश्वास और ससुर भरत विश्वास उससे दहेज में एक बाइक और दो लाख रुपये की मांग करने लगे।
रोशनी ने कई बार अपने ससुरालियों को समझाया कि उसके मायके वाले बहुत गरीब है। वह इतना दहेज नहीं दे पाएंगे तो उक्त लोगों ने उससे मारपीट की। 19 सितंबर 2023 को उसने एक बेटे को जन्म दिया। उनकी दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुरालियों ने 22 अगस्त, 2024 को उसकी पुत्री को पीट कर फंदे पर लटका दिया। पड़ोसी महिला की सूचना पर पहुंचे उसके पिता और पड़ोसियों ने उसे फंदे से नीचे उतारा। बाद में स्थित सामान्य होने पर रोशनी ने बताया कि दहेज न देने पर उसके ससुरालियों ने उसे जान से मारने की कोशिश की।
बताया कि उसकी पुत्री के गले में लाल निशान पड़ गए। साथ ही उसके शरीर में भी कई जगह मारपीट के निशान थे। वहीं, सीओ बीएस धौनी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर मामले की जांच में जुट गई है। उन्होंने कहा कि आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!