उत्तराखंड

देहरादून के चकराता,त्यूणी में सेना जवान के साथ मारपीट, पुलिस पर लगा आरोप, प्रीतम सिंह ने कार्रवाई की मांग

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jun 15, 2025 12:58 1 views 0 Comments
देहरादून के चकराता,त्यूणी में सेना जवान के साथ मारपीट, पुलिस पर लगा आरोप, प्रीतम सिंह ने कार्रवाई की मांग

चकराता विधानसभा के त्यूणी में छुट्टी पर आए जवान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है, जिसके आरोप पुलिस पर लगे हैं, बताया जा रहा है कि 12 जून की रात जव...

चकराता विधानसभा के त्यूणी में छुट्टी पर आए जवान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है, जिसके आरोप पुलिस पर लगे हैं, बताया जा रहा है कि 12 जून की रात जवान के साथ पुलिस ने मारपीट की, अब इस मामले का चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने संज्ञान लिया है, प्रीतम सिंह ने मामले में कार्रवाई को लेकर मोर्चा खोल दिया है।

चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र देकर कार्यवाही करने का आग्रह किया है, उन्होंने पुलिस की बर्बरता को अमानवीय बताया है, चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कहा अगर मामले में एक्शन नहीं होगा तो वे 18 जून को त्यूणी थाने का घेराव करेंगे, अगर इसके बाद भी कोई हल नहीं निकला तो उन्होंने कोर्ट की शरण में जाने की बात कही है।

बता दें त्यूणी क्षेत्र के रायगी गांव निवासी दीपक थापा सेना मे सेवारत है, आरोप है कि 12 जून की रात को दीपक थापा को रास्ते से पुलिस पकड़ कर थाने ले गई, जहां पुलिस नशे मे धुत होकर दीपक थापा को बुरी तरह पीटा, चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने देश की रक्षा करने वाले सेना के जवान के साथ त्यूणी मे पुलिस कर्मियों द्वारा बर्बरता और अमानवीय व्यवहार की घोर निंदा करते हैं, उन्होंने मामले में डीजीपी को भी पत्र लिखा है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment