उत्तराखंड में डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 18 नवम्बर को परीक्षा
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Sep 16, 2026 10:50
•
135 views
•
0 Comments
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने दो वर्षीय डीएलएड प्रशिक्षण के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि छह अक्तूबर रखी गई है। बोर्ड सचिव विनोद कुमार ढौंडियाल के मुताबिक स्नातक उर्तीण युवाओं को डीएलएड में प्रवेश के लिए 18 नवंबर को 29 शहरों में परीक्षा होगी। कुल 650 सीटों में से विज्ञान वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 325, कला और वाणिज्य वर्ग के लिए 325 सीटें होंगी। प्रत्येक डायट में दोनों वर्ग की 50 सीटें होंगी। मेरिट के आधार पर डायट में डीएलएड पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा।
650 सीटों के लिए 18 नवंबर को होगी परीक्षा छह अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होंगे। विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से आवेदन अधिकारिक वेबसाइट www.ukdeled.com ऑनलाइन लिए जा रहे हैं। डीएलएड में प्रतिवर्ष 35 हजार रुपये फीस निर्धारित की गई है। जबकि प्रवेश परीक्षा फीस सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 600 रुपये, अनुसूचित जाति जनजाति के लिए 300 और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 150 रुपये निर्धारित की गई है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!