देहरादून

देहरादून में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) की परीक्षा का पेपर लीक करने वाला आरोपी सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार, व्हाट्सअप ग्रुप से आउट किया था पेपर

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jul 23, 2026 14:20 193 views 0 Comments
देहरादून में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) की परीक्षा का पेपर लीक करने वाला आरोपी सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार, व्हाट्सअप ग्रुप से आउट किया था पेपर

उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) की सम-सेमेस्टर परीक्षा के पेपर लीक करने के आरोपी सहायक प्रोफेसर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हाल ही में आयोजित परीक्षा के संबंध में विश्वविद्यालय को एक ई-मेल मिला था, जिसमें शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग देहरादून में नियुक्त सहायक प्रोफेसर द्वारा व्हट्सअप ग्रुप के माध्यम से कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों को शेयर किये जाने की जानकारी दी गई, जिसका परीक्षा पूरी होने के बाद मिलान किया गया तो उक्त प्रश्नों में काफी समानता पाई गई। इसके बाद विवि द्वारा गठित कमेटी की जांच के दौरान भी उक्त सहायक प्रोफेसर द्वारा परीक्षा से पूर्व छात्रों के पोर्टल व व्हट्सअप पर परीक्षा से सम्बन्धित समान प्रश्नों को साझा किया जाना प्रकाश में आया। जिसके बाद सहारनपुर निवासी आरोपी सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता(40) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। विवि अब उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया में जुट गया है। शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के निदेशक प्रो. टीएस सिद्धू ने बताया कि प्रकरण सामने आते ही संबंधित शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनका इंक्रीमेंट रोक दिया गया था। संस्थान और विश्वविद्यालय की संयुक्त जांच में आरोप पुष्ट होने के बाद उनकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गईं। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली की गोपनीयता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के प्रश्नपत्र लीक की पुष्टि होने से राज्य के 12 इंजीनियरिंग संस्थानों के हजारों विद्यार्थियों को अब दोबारा परीक्षा देनी होगी।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment