विधानसभा तैयारी के बीच गैरसैंण बेहाल बिजली व्यवस्था ध्वस्त,जनता और व्यापारी परेशान
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Mar 02, 2026 01:58
•
1 views
•
0 Comments
9 मार्च से प्रस्तावित बजट सत्र को लेकर भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा परिसर में व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। लेकिन इसी बीच ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसै...
9 मार्च से प्रस्तावित बजट सत्र को लेकर भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा परिसर में व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। लेकिन इसी बीच ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के नगर क्षेत्र में बीते दो दिनों से अनियमित विद्युत आपूर्ति ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार 33 और 11 केवी लाइनों को दूरस्थ करने के तकनीकी कार्य के दौरान नगर के फीडर में खामी आ गई, जिससे कई इलाकों में बिजली पूरी तरह ठप हो गई, जबकि कुछ जगहों पर आंख-मिचौली जारी है।
इसका असर बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों, व्यापारियों और होटल व्यवसायियों पर पड़ रहा है।आइसक्रीम विक्रेता विनोद पंवार ने बताया कि बिजली गुल रहने से करीब डेढ़ लाख रुपये का माल खराब हो गया। वहीं प्रिंटिंग प्रेस संचालक दिनेश नेगी ने कहा कि शादी सीजन के ऑर्डर प्रभावित हो रहे हैं। विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता शैलेंद्र बिष्ट ने बताया कि तकनीकी दिक्कत दूर करने के प्रयास जारी हैं और जल्द ही आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!