उत्तराखंड

पिथौरागढ़ में पहाड़ी दरकने से एनएचपीसी के पावर हाउस की टनल का मुहाना बंद, 19 कर्मचारी अंदर फंसे

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Aug 31, 2025 13:25 1 views 0 Comments
पिथौरागढ़ में पहाड़ी दरकने से एनएचपीसी के पावर हाउस की टनल का मुहाना बंद, 19 कर्मचारी अंदर फंसे

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। पहाड़ी टूटने से धारचूला के ऐलागाड़ स्थित एनएचपीसी पावर हाउस की भूमिगत टनल का मुहाना बंद हो गय...

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। पहाड़ी टूटने से धारचूला के ऐलागाड़ स्थित एनएचपीसी पावर हाउस की भूमिगत टनल का मुहाना बंद हो गया। टनल के मुहाने पर भारी मात्रा में मलबा और पत्थर जमा हो जाने से टनल के भीतर कार्यरत 19 कार्मिक फंस गए। इनमें से आठ कार्मिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि 11 कार्मिक अभी टनल में फंसे हैं। जिन्हें निकालने के लिए प्रयास चल रहे हैं। सभी कार्मिक सुरक्षित हैं और उनसे संपर्क हो रहा है।

बताया जा रहा है कि  ऐलागाड़ में पहाड़ी दरक गई। इससे भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर एनएचपीसी की टनल के मुहाने पर जमा हो गए। इससे टनल में काम कर रहे 19 कार्मिक फंस गए। कार्मिकों के फंसे होने की सूचना मिलते ही युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू किए गए। जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने बताया कि सुरंग के मुहाने से मलबा हटाया जा चुका है। इमरजेंसी शाफ्ट एरिया को भी लगातार साफ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक आठ कार्मिकों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। 11 कार्मिक भी सुरक्षित हैं और प्रशासन उनसे संपर्क में बना हुआ है। जिला प्रशासन, बीआरओ, एनएचपीसी, एनडीआरएफ, सीआईएसएफ सहित अन्य बचाव दल स्थिति से निपटने के लिए प्रयास कर रहे हैं।

धारचूला के उपजिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि धौलीगंगा पावर हाउस को कोई बड़ी क्षति नहीं हुई है। टनल के मुख्य द्वार पर बार- बार आ रहे मलबे को सड़क सुरक्षा संगठन के माध्यम से लगातार हटाया जा रहा है। मौके पर पर्याप्त मशीनरी और सीआईएसएफ, एनडीआरफ तैनात हैं। सुरंग के अंदर किचन और खाने की व्यवस्था पहले से उपलब्ध है।

अब तक सुरक्षित निकाले गए कार्मिक:

ऑपरेशन कांट्रेक्ट स्टाफ
1. चंदर सोनल ,डीजी ऑपरेटर 2. शंकर सिंह, सब-स्टेशन स्टाफ
3. पूरन बिष्ट ,मेंटेनेंस स्टाफ 4. नवीन कुमार। मेंटेनेंस स्टाफ(कांट्रेक्ट) 5. प्रेम दुग्ताल,6. धन राज बहादुर,7. गगन सिंह धामी, सिविल 8. पीसी वर्मा।

टनल के अंदर सुरक्षित स्टाफ, जिनसे लगातार संपर्क हो रहा है

ऑपरेशन स्टाफ

1. ललित मोहन बिष्ट।
2. सूरज गुरुरानी।
3. विष्णु गुप्ता।
ऑपरेशन कांट्रेक्ट स्टाफ
4. जितेंद्र सोनल
5. प्रकाश दुग्ताल
6. कमलेश धामी
7. सुनील धामी
मेंटेनेंस स्टाफ
8. जी. ऑगस्टीन बाबू।
9. अपूर्वा राय।
मेंटेनेंस स्टाफ (कांट्रेक्ट)
10. इंदर गुनजियाल
कैंटीन स्टाफ
11. बिशन धामी

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment