उत्तराखंड

असम में वायुसेना का AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, देहरादून के स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह बलिदान, घर में मातम

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jun 13, 2026 17:27 1 views 0 Comments
असम में वायुसेना का AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, देहरादून के स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह बलिदान, घर में मातम

देहरादून के भारतीय वायुसेना (IAF) का एक AN-32 परिवहन विमान असम के जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस दर्दनाक हादसे में भारतीय वाय...

देहरादून के भारतीय वायुसेना (IAF) का एक AN-32 परिवहन विमान असम के जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस दर्दनाक हादसे में भारतीय वायुसेना के पांच जवान देश के लिए बलिदान हो गए हैं। सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों में उत्तराखंड के देहरादून निवासी स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह भी शामिल हैं।

स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह का परिवार देहरादून के सेलाकुई स्थित राजा रोड की श्री रामपुरम कॉलोनी में रहता है। जैसे ही प्रशांत सिंह के बलिदान की सूचना घर पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे की खबर मिलते ही दुखी और स्तब्ध परिवार असम के लिए रवाना हो गया है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment