यूपी के बाद अब उत्तराखंड में भी बर्ड फ्लू की दस्तक, जिला प्रशासन अलर्ट
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Aug 16, 2025 10:26
•
1 views
•
0 Comments
बागेश्वर में एवियन इन्फ्लूएंजा यानी बर्ड फ्लू के लक्षण मिलने पर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। कौसानी के ग्राम सोली के 10 किमी दायरे में कुक्कुट पक्षि...
बागेश्वर में एवियन इन्फ्लूएंजा यानी बर्ड फ्लू के लक्षण मिलने पर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। कौसानी के ग्राम सोली के 10 किमी दायरे में कुक्कुट पक्षियों तथा उनके उत्पादों की बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया है। जिले से कुक्कट पक्षियों के आवागमन को अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है। मृत मुर्गियों के निस्तारण को सरकारी गाइडलाइन का पालन करना होगा।
कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने बर्ड फ्लू नियंत्रण के लिए गठित जिलास्तरीय समिति को यह दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वयक से कार्य करने तथा ग्राम सोली के एक किमी दायरे में सभी पक्षियों को सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार तुरंत समाप्त यानी कुलिंग करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि जनपद में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। यह सभी कदम केवल जनहित में बुनियादी सुरक्षा उपाय के रूप में उठाए जा रहे हैं। इसके अलावा नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को लगातार मानिटरिंग करने, वन विभाग को प्रवासी पक्षियों की निगरानी करने तथा सीमावर्ती चेकपोस्ट पर पुलिस को सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए गए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, उप जिलाधिकारी गरुड़ प्रियंका रानी, उप जिलाधिकारी कपकोट अनिल रावत, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनुपमा ह्यांकि, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी पंकज जोशी आदि उपस्थित थे।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!